Sh. Sukhvinder Singh Sukhu
Chief Minister, HP
Sh. Rohit Thakur.
Education Minister, HP
Dr. Rajesh Sharma
Chairman, HPBoSE
Dr. (Major) Vishal Sharma
Secretary, HPBoSE
Latest News

‘‘ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥‘‘

आज 5 सितंबर है, शिक्षकों को सम्मान करने का दिन, आपने जो उनसे पाया है, उनके लिए धन्यवाद कहने का दिन है। शिक्षक दिवस, हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है व इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया जाता है। शिक्षक न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि हमारे चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उनका मार्गदर्शन जीवन में हमें सही राह दिखाता है। शिक्षक केवल वह नहीं जो हमें पढ़ाते हैं, बल्कि वह भी हैं जो हमें जीवन की राह पर चलना सिखाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में भी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। परीक्षा संचालन से लेकर विभिन्न कार्यों जैसेकि उत्तर पुस्तिकों के मूल्यांकन, परिणाम घोषित करने, शैक्षणिक कार्यशालाओं के आयोजन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिये शिक्षक वर्ग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह कहा जा सकता है कि शिक्षा बोर्ड व शिक्षक एक दूसरे के पूरक हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है कि शिक्षको के सहयोग से शिक्षा बोर्ड देश में सबसे आगे रहेगा। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

शुभेच्छु
डाॅ राजेश शर्मा ( अध्यक्ष )
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड,
धर्मशाला।